1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. J&K: श्रीनगर में जहांगीर चौक पर आतंकी हमला, एक की मौत, 15 घायल

J&K: श्रीनगर में जहांगीर चौक पर आतंकी हमला, एक की मौत, 15 घायल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 07, 2017 06:46 pm IST,  Updated : Sep 07, 2017 10:49 pm IST

श्रीनगर के व्यस्त जहांगीर चौक इलाके में आज आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में एक नागरिक की जान चली गयी जबकि तीन पुलिसकर्मी समेत 15 अन्य घायल हो गए।

srinagar- India TV Hindi
srinagar

श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर): श्रीनगर के व्यस्त जहांगीर चौक इलाके में आज आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में एक नागरिक की जान चली गयी जबकि तीन पुलिसकर्मी समेत 15 अन्य घायल हो गए।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हमला सुबह पांच बजकर 40 मिनट पर हुआ और ऐसा जान पड़ता है कि जहांगीर चौक इलाके में तैनात सुरक्षाकर्मी निशाने पर थे।

अधिकारी के अनुसार 16 लोग ग्रेनेड विस्फोट में घायल हुए। उनमें एक मकसूद शाह ने बाद में दम तोड़ दिया। वह बडगाम जिले का रहने वाला था।

श्रीनगर के एसएसपी ने बताया कि ग्रेनेड हमलावर भी कथित रुप से इस विस्फोट में घायल हो गया। उन्होंने कहा, चश्मदीदों के अनुसार जिस व्यक्ति ने ग्रेनेड फेंका, वह भी घायलों में शामिल है। हम इसकी पुष्टि करने की कोशिश में जुटे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत