1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. J&K: पुलवामा में आर्मी कैंप पर आतंकी हमला, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा, ऑपरेशन जारी

J&K: पुलवामा में आर्मी कैंप पर आतंकी हमला, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा, ऑपरेशन जारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 05, 2018 09:43 pm IST,  Updated : Feb 05, 2018 09:43 pm IST

आतंकियों ने राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप में घुसने की भी कोशिश की। फिलहाल सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और ऑपरेशन जारी है...

pulwama- India TV Hindi
pulwama

पुलवामा: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में भारतीय सेना के कैंप पर आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों ने राष्ट्रीय राइफल्स  के कैंप पर ग्रेनेड फेंके हैं। आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच दोनों ओर से फायरिंग की भी खबर है।

बता दें कि दक्षिण पुलवामा के काकपोरा इलाके में आतंकवादियों ने हमला  किया। आतंकियों ने राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप में घुसने की भी कोशिश की। फिलहाल सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और ऑपरेशन जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत