1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में 3 आतंकवादी ढेर

जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में 3 आतंकवादी ढेर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 21, 2019 10:16 pm IST,  Updated : Jan 21, 2019 10:16 pm IST

जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों को मार गिराया। सेना ने यह जानकारी दी।

J-K: Three terrorists killed in encounter with security forces in Budgam- India TV Hindi
J-K: Three terrorists killed in encounter with security forces in Budgam

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों को मार गिराया। सेना ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों ने हपतनार इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया था।

आतंकवादियों के सुरक्षाबलों पर गोली चलाने के बाद मुठभेड़ शुरू हुई। अधिकारी ने कहा कि इस दौरान तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया। उनकी पहचान और वे किस संगठन से जुड़े थे, इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। बडगाम और पुलवामा के कुछ इलाकों से पथराव की खबरें भी आईं हैं जबकि प्रशासन ने एहतियाती कदम के तहत प्रशासन ने कुछ इलाकों में इंटरनेट सेवा निलंबित कर दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत