1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जबलपुर में भीषण हादसा,12 मजदूरों की मौत 30 घायल

जबलपुर में भीषण हादसा,12 मजदूरों की मौत 30 घायल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 27, 2017 01:07 pm IST,  Updated : Mar 27, 2017 01:07 pm IST

जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर से लगभग 30 किलोमीटर दूर चरगंवा थाना क्षेत्र में बड़ी संख्या में मजदूरों को ले जा रहे एक मिनी ट्रक के पलटने से उसमें सवार आठ महिलाओं सहित 12 श्रमिकों

jabalpur catastrophic accident 12 workers killed 30 injured- India TV Hindi
jabalpur catastrophic accident 12 workers killed 30 injured

जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर से लगभग 30 किलोमीटर दूर चरगंवा थाना क्षेत्र में बड़ी संख्या में मजदूरों को ले जा रहे एक मिनी ट्रक के पलटने से उसमें सवार आठ महिलाओं सहित 12 श्रमिकों की मौत हो गयी और 30 अन्य घायल हो गये।

पुलिस अधीक्षक महेन्द्र सिंह सिकरवार ने बताया, बड़ी संख्या में मजदूरों को भरकर ले जा रहे मिनी ट्रक के पलटने और गहरे खड्ड में गिर जाने से आठ महिलाओं सहित 12 श्रमिकों की मौत हो गयी। इनमें से आठ लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं। हादसे में घायल 30 लोगों को इलाज के लिये जबलपुर शहर के अलग अलग अस्पतालों में भेजा गया है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत