1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इलाहाबाद के पास जगुआर लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, चालक सुरक्षित विमान से कूदे

इलाहाबाद के पास जगुआर लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, चालक सुरक्षित विमान से कूदे

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 16, 2015 04:52 pm IST,  Updated : Jun 16, 2015 04:52 pm IST

इलाहाबाद:  भारतीय वायु सेना का एक जगुआर विमान जिले के चाका इलाके में एक प्रशिक्षण उड़ान के दौरान आज सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया लेकिन दोनों चालक विमान से सुरक्षित कूद गए। यह साल में दूसरा

इलाहाबाद के पास जगुआर...- India TV Hindi
इलाहाबाद के पास जगुआर लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, चालक सुरक्षित विमान

इलाहाबाद:  भारतीय वायु सेना का एक जगुआर विमान जिले के चाका इलाके में एक प्रशिक्षण उड़ान के दौरान आज सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया लेकिन दोनों चालक विमान से सुरक्षित कूद गए। यह साल में दूसरा ऐसा हादसा है।  वायु सेना और पुलिस ने बताया कि विमान ने शहर के बाहर बमरौली में भारतीय वायु सेना के सेंट्रल एयर कमांड से सुबह सात बजकर 25 मिनट पर उड़ान भरी थी और वह आठ बजकर 47 मिनट पर करीब 50 किलोमीटर दूर चाका में भारतीय खाद्य निगम के गोदाम के निकट सुनसान जगह पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। घटना की कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं।

 पुलिस ने बताया कि विमान के जमीन पर टकराते ही उसमें आग लग गई और दमकल कर्मियों को आग बुझाने के काम में लगाया गया। विमान का एक छोटा सा हिस्सा टकराने से एक इमारत की एक दीवार मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गई है।  पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्रा ने कहा,  दोनों चालकों को स्पष्ट रूप से यह एहसास हो गया था कि कुछ गलत है और इसलिए वे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले बाहर कूद गए।

     उन्होंने कहा,  हादसे के समय कोई व्यक्ति आसपास नहीं था, इसलिए इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। संपत्ति को भी किसी प्रकार की बड़ी क्षति दिखाई नहीं दे रही ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत