1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. यूपी के कुशीनगर में वायुसेना का जगुआर विमान दुर्घटनाग्रस्‍त, पायलट सुरक्षित

यूपी के कुशीनगर में वायुसेना का जगुआर विमान दुर्घटनाग्रस्‍त, पायलट सुरक्षित

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 28, 2019 01:10 pm IST,  Updated : Jan 28, 2019 01:51 pm IST

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में सोमवार दोपहर वायुसेना का जगुआर फाइटर प्लेन दुर्घटनग्रस्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना कुशीनगर के हेतिमपुर के पास हुआ।

Jaguar Crash- India TV Hindi
Jaguar Crash

उत्‍तर प्रदेश के कुशीनगर में सोमवार दोपहर वायुसेना का जगुआर फाइटर प्‍लेन दुर्घटनग्रस्‍त हो गया। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना कुशीनगर के हेतिमपुर के पास हुआ। जमीन पर गिरते ही प्‍लेन में आग लग गई। हालांकि पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए प्‍लेन को खेतों में क्रैश किया। 

वायुसेना के अनुसार विमान ने गोरखपुर एयरबेस से उड़ान भरी थी। दुर्घटना से पहले पायलट सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहा। पैराशूट की मदद से पायलट सुरक्षित जमीन पर आ गया। दुर्घटना के बाद मौके पर पुलिस और ग्रामी मौके पर पहुंच चुके हैं। 

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विमान का पायलट सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि गोरखपुर से सामान्य मिशन के लिए उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि भारतीय वायुसेना मुख्यालय ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दे दिया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत