1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जयपुर में आज से चलेगी मेट्रो, CM वसुंधरा करेंगीं उद्घाटन

जयपुर में आज से चलेगी मेट्रो, CM वसुंधरा करेंगीं उद्घाटन

 Written By: Agency
 Published : Jun 03, 2015 09:23 am IST,  Updated : Jun 03, 2015 09:25 am IST

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज सुबह जयपुर मेट्रो रेल का उद्घाटन करेंगी। इसके बाद आम लोगों के लिए मेट्रो सेवा आज दोपहर दो बजे से शुरू कर दी जाएगी। सबसे

जयपुर में आज से चलेगी...- India TV Hindi
जयपुर में आज से चलेगी मेट्रो, CM करेंगीं उद्घाटन

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज सुबह जयपुर मेट्रो रेल का उद्घाटन करेंगी। इसके बाद आम लोगों के लिए मेट्रो सेवा आज दोपहर दो बजे से शुरू कर दी जाएगी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जयपुर मेट्रो के 24 चालकों में पांच महिला चालक शामिल हैं। ये सब छोटे शहरों से हैं। बताया गया है कि इनमें से अधिकतर चालकों के परिवार वाले तो दो पहिया वाहन भी नहीं चलाये थे लेकिन उनके घर की ही सदस्य मेट्रो ट्रेन चलाएंगी।

इसके साथ ही जयपुर मेट्रो के सफर वाला देश का छठां शहर बन जाएगा। जयपुर मेट्रो मानसरोवर क्षेत्र से एतिहासिक परकोटे के बाहर चांदपोल गेट तक चलेगी। इसके बाद के सफर के लिए परकोटे में खुदाई चल रही है। इसमें रेलवे स्टेशन और अंतरराज्यीय बस अड्डा भी आएंगे यानी जयपुर के बाहर से आने वाले यात्री भी मेट्रो का सफर कर गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। मेट्रो का किराया 5 से 15 रुपये होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत