1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शिमला में प्रियंका गांधी का घर तोड़ने की बात पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का बयान

शिमला में प्रियंका गांधी का घर तोड़ने की बात पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का बयान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 10, 2020 05:00 pm IST,  Updated : Sep 10, 2020 05:00 pm IST

हिमाचल भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रश्मि सूद ने प्रियंका गांधी वाड्रा के शिमला में स्थित घर को तोड़ने की धमकी दी थी। उन्होनें कहा था कि जैसे कंगना का घर तोड़ा गया है वैसे ही शिमला में प्रियंका गांधी के मकान को तोड़ सकते हैं।

Jairam Thakur's statement on breaking of Priyanka Gandhi's house in Shimla- India TV Hindi
Jairam Thakur's statement on breaking of Priyanka Gandhi's house in Shimla

शिमला: शिमला में प्रियंका गांधी का घर तोड़ने की बात पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का बयान सामने आया है। दरअसल कंगना हिमाचल प्रदेश से है और महाराष्ट्र में कंगना के घर में तोड़फोड़ में ऐसा कहा जा रहा है इसमें शिवसेना का हाथ है जिसका कांग्रेस के साथ गठबंधन है। अब ऐसे में हिमाचल भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रश्मि सूद ने प्रियंका गांधी वाड्रा के शिमला में स्थित घर को तोड़ने की धमकी दी थी। उन्होनें कहा था कि जैसे कंगना का घर तोड़ा गया है वैसे ही शिमला में प्रियंका गांधी के मकान को तोड़ सकते हैं। इसपर हिमाचल सीएम ने कहा कि हिमाचल में किसी का भी घर हो उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है। भाजपा महिला मोर्च की अध्यक्षा के बयान पर कहा कि यह उनका निजी बयान हो सकता है, इसका सरकार या संगठन से लेना नहीं है। 

मुंबई पुलिस ने कंगना के घर, दफ्तर के बाहर सुरक्षा मुहैया कराई

मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री कंगना रनौत के उपनगर खार स्थित आवास और बांद्रा में उनके दफ्तर/बंगले के बाहर सुरक्षा बंदोबस्त किये हैं। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। केंद्र सरकार ने कंगना को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। उन्होंने हाल ही में मुंबई पुलिस की आलोचना की थी और महानगर की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से की थी, जिस पर उठे विवाद के बाद उन्हें केंद्र की ओर सुरक्षा प्रदान की गयी है। शिवसेना ने उनके बयानों की निंदा की। 

कंगना बुधवार को हिमाचल प्रदेश में अपने घर से मुंबई लौटी थीं। उनके लौटने से कुछ समय पहले ही शिवसेना के नियंत्रण वाले बृहन्मुंबई महानगरपालिका बीएमसी) ने उनके बांद्रा स्थित बंगले/दफ्तर में ‘अवैध निर्माण कार्यों’ को गिराने की कार्रवाई शुरू की थी। हालांकि, कुछ समय बाद ही बंबई उच्च न्यायालय ने अभिनेत्री को राहत देते हुए बीएमसी द्वारा अवैध निर्माण को तोड़ने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी। अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया, ‘‘कंगना के खार स्थित आवास के बाहर किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए एक पुलिस वाहन तैनात किया गया है जिसमें अधिकारी मौजूद हैं। इस टीम में महिला कांस्टेबल भी शामिल हैं।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा, उनके पाली हिल स्थित बंगले के बाहर भी इसी तरह की सुरक्षा के इंतजाम किये गये हैं। इस बंगले को कल नगर निगम ने आंशिक रूप से गिरा दिया था।’’ सूत्रों के मुताबिक, कंगना रनौत बृहस्पतिवार को अपने पाली हिल स्थित बंगले का दौरा कर सकती हैं। कंगना ने बुधवार को मुंबई लौटने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री तथा शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की आलोचना करते हुए कहा था, ‘‘जिस तरह से उनके दफ्तर को तोड़ा गया है, एक दिन उनका भी घमंड टूटेगा।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत