1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. डालमिया के परिवार से मिले जेटली, अविषेक से अलग से बात की

डालमिया के परिवार से मिले जेटली, अविषेक से अलग से बात की

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 26, 2015 06:18 pm IST,  Updated : Sep 26, 2015 06:18 pm IST

कोलकाता : बीसीसीआई राजनीति के सबसे ताकतवर व्यक्ति केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने आज दिवंगत जगमोहन डालमिया के बेटे अविषेक से यहां उनके निवास पर मुलाकात की । डालमिया का पिछले रविवार शहर के एक

डालमिया के परिवार से...- India TV Hindi
डालमिया के परिवार से मिले जेटली

कोलकाता : बीसीसीआई राजनीति के सबसे ताकतवर व्यक्ति केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने आज दिवंगत जगमोहन डालमिया के बेटे अविषेक से यहां उनके निवास पर मुलाकात की । डालमिया का पिछले रविवार शहर के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था । यहां सुबह पहुंचने के बाद जेटली राजभवन गए और सीधे डालमिया के निवास 10 अलीपुर रोड चले गए जहां उन्होंने डेढ घंटा बिताया । जेटली डालमिया के परिवार को सांत्वना देने यहां आये हैं । उन्होंने डालमिया के बेटे और बंगाल क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव बनने जा रहे अविषेक से अकेले में बात की । 

विश्वस्त सूत्रों के अनुसार जेटली ने अविषेक से कैब में उनके पद के बारे में बात की । अविषेक कैब के अध्यक्ष बनने जा रहे सौरव गांगुली के साथ काम करेंगे । अविषेक ने कहा , वह (जेटली)  मेरे पिता के काफी करीब थे और दोनों ने साथ काम किया था । उनकी सुखद यादें हैं और वह संवेदना व्यक्त करने आये थे।  इससे पहले जेटली ने दिल्ली में बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष शशांक मनोहर, बोर्ड सचिव अनुराग ठाकुर और पूर्व कोषाध्यक्ष अजय शिर्के से मुलाकात की । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत