1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर: सोपोर में CRPF काफिले पर आतंकी हमला, तीन जवान शहीद, दो घायल

जम्मू-कश्मीर: सोपोर में CRPF काफिले पर आतंकी हमला, तीन जवान शहीद, दो घायल

 Reported By: Manzoor Mir
 Published : Apr 18, 2020 06:51 pm IST,  Updated : Apr 19, 2020 12:15 am IST

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में आज आतंकवादियों ने सीआरपीएफ और पुलिस के संयुक्त गश्तीदल पर हमला किया। इस हमले में सीआरपीएफ के तीन जवान शहीद हो गए जबकि दो जवानों के घायल होने की खबर है।

जम्मू-कश्मीर: सोपोर में CRPF काफिले पर आतंकी हमला, तीन जवान शहीद, दो घायल- India TV Hindi
जम्मू-कश्मीर: सोपोर में CRPF काफिले पर आतंकी हमला, तीन जवान शहीद, दो घायल Image Source : INDIA TV

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के सोपोर में आज आतंकवादियों ने सीआरपीएफ और पुलिस के संयुक्त गश्तीदल पर हमला किया। इस हमले में सीआरपीएफ के तीन जवान शहीद हो गए जबकि दो जवानों के घायल होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर इलाके में आतंकियों ने घात लगाकर गश्तीदल पर फायरिंग की।

 जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने फायरिंग उस वक्त शुरू की जब यह काफिला नूरबाग इलाके के अहद बाब क्रॉसिंग के पास पहुंचा। इस हमले में हताहत जवानों को तुरंतनजदीक के अस्पताल में लाया गया जहां तीन जवानों को मृत घोषित कर दिया गया। घायलों का इलाज चल रहा है। कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने आतंकी हमले और जवानों की मौत की पुष्टि की है। 

सोपोर में हुए इस हमले की जिम्मेदारी नवगठित आतंकी संगठन द रेसिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली है। उसने हमले का दावा किया है। टीआरएफ को लश्कर का ही बदला हुए रूप माना जाता है।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत