1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में पुलिस चौकी पर हमला, आतंकियों ने दागे ग्रेनेड, तीन नागरिक घायल

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में पुलिस चौकी पर हमला, आतंकियों ने दागे ग्रेनेड, तीन नागरिक घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 30, 2019 02:02 pm IST,  Updated : Jan 30, 2019 02:02 pm IST

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों ने पुलिस चौकी पर हमला कर दिया। इस दौरान आतंकवादियों के चौकी पर ग्रेनेड दागे, जिससे करीब तीन लोग जख्मी हो गए।

जम्मू-कश्मीर के...- India TV Hindi
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों ने पुलिस चौकी पर हमला कर दिया। Image Source : ANI

कुलगाम: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों ने पुलिस चौकी पर हमला कर दिया। आतंकवादियों ने पुलिस चौकी पर ग्रेनेड दागा, जिससे करीब तीन लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने ये जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों ने कुलगाम जिले के दमहाल हांजीपुरा में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड फेंका।

अधिकारी ने बताया कि आतंकियों द्वारा दागा गया ग्रेनेड सड़क किनारे गिरा, जिससे तीन लोग घायल हो गए।​ फिलहाल, घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत