1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा का टॉप आतंकी आसिफ ढेर, भारी मात्रा में हथियार व गोला बारूद बरामद

कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा का टॉप आतंकी आसिफ ढेर, भारी मात्रा में हथियार व गोला बारूद बरामद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 11, 2019 10:22 am IST,  Updated : Sep 11, 2019 10:22 am IST

आसिफ सोपोर में एक फल कारोबारी के घर के तीन लोगों पर हमले का आरोपी था। उसके हमले में ही नन्ही बच्ची आसिफा जान जख्मी हो गई थी।

कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा का टॉप आतंकी आसिफ ढेर, भारी मात्रा में हथियार व गोला बारूद बरामद- India TV Hindi
कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा का टॉप आतंकी आसिफ ढेर, भारी मात्रा में हथियार व गोला बारूद बरामद

नई दिल्ली: कश्मीर के सोपोर में लश्कर-ए-तैयबा का एक बड़ा आतंकी मार गिराया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मारे गए आतंकी का नाम आसिफ था। आतंकी आसिफ लश्कर-ए-तैयबा का बड़ा आतंकी था। 

Related Stories

आसिफ सोपोर में एक फल कारोबारी के घर के तीन लोगों पर हमले का आरोपी था। उसके हमले में ही नन्ही बच्ची आसिफा जान जख्मी हो गई थी।

सुरक्षाबलों को आज सुबह आतंकी के छिपे होने की खबर मिली थी जिसके बाद सुरक्षाबलों ने अभियान चलाया। इस दौरान लश्कर-ए-तैयबा के मोस्ट वांटेड आतंकी आसिफ को ढेर कर दिया गया। पुलिस ने उसके पास से हथियार व गोला बारूद बरामद किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत