1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू: माता वैष्णो देवी की त्रिकुटा हिल्स पर अचानक लगी भीषण आग

जम्मू: माता वैष्णो देवी की त्रिकुटा हिल्स पर अचानक लगी भीषण आग

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 10, 2018 03:42 pm IST,  Updated : Jan 10, 2018 05:13 pm IST

आग की सूचना मिलते ही श्राइन बोर्ड के कर्मचारियों को आग बुझाने के लिए बुलाया गया है...

vaishno devi- India TV Hindi
vaishno devi

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल वैष्णो देवी के त्रिकुटा हिल्स पर अचानक आग गई है। मिली जानकारी के मुताबिक शार्ट सर्किट के चलते वैष्णो देवी के रास्ते में अर्धकुवारी के पास जंगलों में आग लग गई है। आग की सूचना मिलते ही श्राइन बोर्ड के कर्मचारियों को आग बुझाने के लिए बुलाया गया है।

हालांकि आग से वैष्णो देवी यात्रा पर कोई असर नहीं पड़ा है और श्रद्धालु पहले की तरह दर्शन कर रहे हैं। आग की सूचना पर प्रशासन अलर्ट हो गया है और आग को बुझाने के इंतजाम किए जाने लगे। 

बता दें कि इससे पहले भी वैष्णो देवी के पास के इन जंगलों में कई बार आग लग चुकी है। बीते साल मई में भी जंगलों में आग लगी थी और यह आग इतनी तेज थी कि मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की आवाजाही पर रोक लगानी पड़ी थी। हालांकि उस दौरान किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत