1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी मुठभेड़, 2 हिजबुल आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी मुठभेड़, 2 हिजबुल आतंकी ढेर

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 07, 2016 09:49 am IST,  Updated : Apr 07, 2016 09:49 am IST

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में आज हिजबुल मुजाहिदीन के 2 वांछित आतंकवादी मारे गए।

army in jammu kashmir- India TV Hindi
army in jammu kashmir

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में आज हिजबुल मुजाहिदीन के 2 वांछित आतंकवादी मारे गए। इन आतंकवादियों में एक व्यक्ति पूर्व में पुलिसकर्मी रह चुका है। सेना के एक अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ यहां से 55 किलोमीटर दूर स्थित शोपियां के वेहिल गांव में शुरू हुई। मुठभेड़ की शुरूआत 62 राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों द्वारा इलाके में खोजी अभियान चलाए जाने के बाद हुई।

अधिकारी ने कहा कि मृत आतंकवादियों की पहचान नसीर अहमद पंडित और इनामुल हक उर्फ वसीम मल्ला के रूप में हुई है। दोनों ही हिजबुल मुजाहिदीन के वांछित आतंकवादी थे। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए और उनके पास से दो हथियार बरामद हुए हैं।

पंडित पिछले साल पुलिस बल छोड़कर आतंकी समूह में शामिल हो गया था। पुलिस बल छोड़ने से पहले वह तत्कालीन मंत्री एवं पीडीपी के विधायक अल्ताफ बुखारी के आवास पर सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत