1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ODI world Cup 2027 में बनेगा नया ​कीर्तिमान, आईसीसी ने अभी से कर दिया ऐलान

ODI world Cup 2027 में बनेगा नया ​कीर्तिमान, आईसीसी ने अभी से कर दिया ऐलान

 Published : Jul 31, 2026 12:30 pm IST,  Updated : Jul 31, 2026 12:30 pm IST

वनडे विश्व कप 2027 की तैयारियां इस वक्त तेजी के साथ चल रही हैं। आईसीसी की ओर से लगातार इसको लेकर नए नए ऐलान किए जा रहे हैं। अगले साल का विश्व कप नया इतिहास रचने जा रहा है।

odi world cup- India TV Hindi
वनडे विश्व कप Image Source : AFP

वनडे विश्व कप अगले साल खेला जाएगा, लेकिन इसकी तैयारी अभी से शुरू हो चुकी है। आईसीसी की ओर से लगातार अपडेट दिए जा रहे हैं। अगले साल साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में विश्व कप होगा, इसके फॉर्मेट का ऐलान पहले ही आईसीसी ने कर दिया है। इस बीच अब आईसीसी ने उन स्टेडियम के नामों का भी ऐलान कर दिया है, जहां मुकाबले खेले जाएंगे। इसके साथ ही ये तय हो गया है कि अगले साल का विश्व कप अब तक का सबसे बड़ा विश्व कप हो जाएगा। इतने मैच ​वर्ल्ड कप में कभी नहीं खेले गए, जितने अब होने वाले हैं। 

अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप में खेले जाएंगे कुल मिलाकर 57 मुकाबले

आईसीसी ने उन वेन्यू का ऐलान कर दिया है, जहां अगले साल इसके मैच होंगे। नामीबिया को भले ही इस टूर्नामेंट की मेजबानी मिली हो, लेकिन उसे केवल एक ही मैच दिया गया है। पहले माना जा रहा था कि अगले साल का विश्व कप साल 2003 के फॉर्मेट पर होगा और इसमें कुल मिलाकर 54 मैच होंगे, लेकिन अब पता चला है कि इसमें थोड़ा सा बदलाव किया गया है। यानी अब कुल मिलाकर 57 मैच खेले जाएंगे। वनडे विश्व कप के इतिहास में  कभी इतने मैच नहीं खेले गए हैं। 

सुपर सीरीज से होगी वनडे विश्व कप 2027 की शुरुआत

दरअसल आईसीसी ने पहले ऐलान किया था कि विश्व कप शुरू होते ही सबसे पहले तीन टीमों के बीच एक सुपर सीरीज खेली जाएगी। तीन में से जो टीम पहले नंबर पर रहेगी, वो आगे जाएगी और दूसरे व तीसरे नंबर पर रहने वाली टीमों का टूर्नामेंट वहीं खत्म हो जाएगा। इस सुपर सीरीज में तीन मैच होंगे। इसके बाद ग्रुप स्टेज के मैच शुरू हो जाएंगे। कुल 12 टीमों को दो ग्रुपों में बांटा जाएगा। इसका मतलब ये हुआ कि इस दौरान कुल मिलाकर 30 मैच होंगे। इसके बाद सुपर 7 होगा, इसमें 21 मैच होने हैं। सेमीफाइनल में दो मैच होंगे और इसके बाद आएगा फाइनल मैच। यानी इस तरह से कुल मिलाकर 57 मैच हो जाएंगे। जो इसे अब तक का सबसे बड़ा विश्व कप बनाएगा। 

2003 के बाद अब साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे में होगा विश्व कप

इससे पहले साल 2003 के विश्व कप में 54 मैच खेले गए थे, जो रिकॉर्ड अगले साल टूट जाएगा। इससे पहले जब 2023 में भारत में विश्व कप हुआ था, तब 48 मैच ही खेले गए थे। इससे पहले साल 2003 का विश्व कप भी साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे में खेला गया था। तब उसके साथ केन्या का भी नाम था, लेकिन इस बार तीसरा देश नामीबिया है। जहां एक मैच होगा। हालांकि अभी ये तय नहीं है कि नामी​बिया की क्रिकेट टीम इसमें खेल पाएगी कि नहीं, क्योंकि आईसीसी का फुल मैंबर ना होने के कारण उसे डायरेक्ट एंट्री नहीं मिली है। बहरहाल इतना तय है कि अगले साल अक्टूबर से लेकर नवंबर तक जब ये टूर्नामेंट खेला जाएगा तो खेले जाने वाले मैचों के मामले में जरूर इतिहास बन जाएगा। 

यह भी पढ़ें 

आखिरी ओवर में जीत के लिए बनाने थे 22 रन, भारतीय खिलाड़ी से नहीं बना एक भी रन, आखिरी बॉल पर आउट

पाकिस्तान को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले लगा बड़ा झटका, शान मसूद हुए बाहर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल