1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. श्रीनगर में बीजेपी नेता के घर पर आतंकी हमला, हमले में एक सुरक्षाकर्मी शहीद

श्रीनगर में बीजेपी नेता के घर पर आतंकी हमला, हमले में एक सुरक्षाकर्मी शहीद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 01, 2021 01:05 pm IST,  Updated : Apr 01, 2021 01:05 pm IST

जम्मू कश्मीर में श्रीनगर के नौगाम इलाके में बृहस्पतिवार को आतंकवादियों ने एक भाजपा नेता के आवास पर गोलियां चलाई जिसमें एक सुरक्षाकर्मी शहीद हो गया।

श्रीनगर में बीजेपी नेता घर पर आतंकी हमला, हमले में एक सुरक्षाकर्मी शहीद- India TV Hindi
श्रीनगर में बीजेपी नेता घर पर आतंकी हमला, हमले में एक सुरक्षाकर्मी शहीद Image Source : ANI/TWITTER

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में श्रीनगर के नौगाम इलाके में बृहस्पतिवार को आतंकवादियों ने एक भाजपा नेता के आवास पर गोलियां चलाई जिसमें एक सुरक्षाकर्मी शहीद हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि भाजपा नेता अनवर खान सुरक्षित हैं। अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने बृहस्पतिवार सुबह शहर के बाहरी इलाके में अरिगाम नौगाम में अनवर के आवास पर बनी सुरक्षा चौकी पर गोलियां चलाई। गोलीबारी में एक सुरक्षाकर्मी शहीद हो गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत