1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्‍मू कश्‍मीर: अनंतनाग के अचबल में मुठभेड़, दो आतंकी ढेर सेना का मेजर गंभीर रूप से घायल

जम्‍मू कश्‍मीर: अनंतनाग के अचबल में मुठभेड़, दो आतंकी ढेर सेना का मेजर गंभीर रूप से घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 17, 2019 08:27 am IST,  Updated : Jun 17, 2019 12:01 pm IST

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार सुबह से आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है।

Jammu Kashmir- India TV Hindi
Jammu Kashmir Image Source : FILE PHOTO

जम्‍मू कश्‍मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार सुबह से आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को किया ढेर कर दिया है। लेकिन कार्रवाई में सेना का मेजर गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरक्षा बल दक्षिणी कश्‍मीर में अनंतनाग के अचबल स्थित बादूरा इलाके में तलाशी अभियान पर निकले थे। इस बीच गोली चलने की आवाज पर सुरक्षाबल सतर्क हो गए। इसके बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। सुरक्षाबलों को इस क्षेत्र में 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने का अंदेशा है। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने आज सुबह दक्षिण कश्मीर जिले के अचबल इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोली चलाने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया। अधिकारी ने बताया कि आखिरी रिपोर्ट मिलने तक मुठभेड़ जारी थी। अधिकारी ने बताया कि दोनों ओर किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। विस्तृत जानकारी की प्रतिक्षा की जा रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत