1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्‍मू कश्‍मीर: शोपियां में आतंकियों के छिपे होने की आशंका, सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरा

जम्‍मू कश्‍मीर: शोपियां में आतंकियों के छिपे होने की आशंका, सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 09, 2019 09:08 am IST,  Updated : Mar 09, 2019 09:08 am IST

जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों कों आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली है। इसके बाद मुस्तैदी दिखाते हुए सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है।

Jammu Kashmir- India TV Hindi
Jammu Kashmir

जम्‍मू कश्‍मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों कों आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली है। इसके बाद मुस्‍तैदी दिखाते हुए सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों को शोपियां के हेफ इलाके में आतंकियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद से सेना ने इलाके को घेर कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। 

अभी तक किसी भी ओर से फायरिंग होने की खबर नहीं है। आतंकी अभी भी भीतर जमे हुए हैं। फिलहाल सुरक्षा बलों का ऑपरेशन जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत