1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. J&K : अलगाववादियों को समर्थन देने वाला कोई भी दल या व्यक्ति देशद्रोही : सत्‍यपाल मलिक

J&K : अलगाववादियों को समर्थन देने वाला कोई भी दल या व्यक्ति देशद्रोही : सत्‍यपाल मलिक

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 08, 2019 07:43 am IST,  Updated : Mar 08, 2019 07:44 am IST

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने बृहस्पतिवार को कहा कि अलगाववादियों का समर्थन करने वाली वाली कोई भी पार्टी राष्ट्रविरोधी है ।

Separatist - India TV Hindi
Separatist 

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने बृहस्पतिवार को कहा कि अलगाववादियों का समर्थन करने वाली वाली कोई भी पार्टी राष्ट्रविरोधी है । राज्यपाल ने परोक्ष रूप से पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस का हवाला दिया जिसने जमात-ए-इस्लामी पर प्रतिबंध की आलोचना की थी । 

दोनों दलों का नाम लिए बिना राज्यपाल ने कहा, ‘‘प्रतिबंधित संगठनों के समर्थन में आने वाले राजनीतिक दल अपना रुख साफ कर रहे हैं और अलगाववादियों की तरफदारी कर रहे हैं।’’ ग्रेनेड हमले के बाद कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए बुलायी गयी उच्च स्तरीय बैठक में मलिक ने कहा, ‘‘अलगाववादियों का समर्थन करने वाला कोई भी दल या व्यक्ति राष्ट्रविरोधी है और आतंकवादियों तथा पाकिस्तान के हाथों में खेल रहा है ।’’ 

मलिक ने कहा कि आतंकवाद और उग्रवाद के खिलाफ जारी लड़ाई किसी भी कीमत पर नहीं रूकने वाली और ‘‘यह ऐसी लड़ाई है जिसे हम जीतेंगे और सरकार सुनिश्चत करेगी कि राज्य से आतंकवाद का खात्मा हो जाए।’’ राज्यपाल ने ग्रेनेड हमले में संलिप्त आरोपी को पकड़ने में त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस की सराहना की ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत