उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गंगनानी के नजदीक डबरानी की ओर जा रही इनोवा कार अनियंत्रित होकर सीधे भागीरथी नदी में जा गिरी। हादसे के वक्त वाहन में चालक समेत कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें से 4 लोगों की मौत हो गई है जबकि 1 लोग घायल हैं और 2 लापता बताए जा रहे हैं। ये सभी लोग गुजरात के निवासी बताए जा रहे हैं। गंगोत्री धाम के दर्शन करने के लिए सात लोग इनोवा गाड़ी में गंगोत्री के लिए निकले थे लेकिन गंगनानी के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर भागीरथी नदी में जागीर करीब 200 मीटर गहरी खाई में वाहन जा गिरा और भागीरथी नदी में समा गया।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और जिला प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।। राहत एवं बचाव अभियान के दौरान अब तक नदी किनारे से 4 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि एक गंभीर घायल युवक को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। घायल को बेहतर उपचार के लिए हेलीकॉप्टर से रेफर करने की प्रक्रिया जारी है। वहीं, हादसे में लापता दो महिलाओं की तलाश के लिए भागीरथी नदी और आसपास के संभावित क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
मृतकों की पहचान
इस भीषण सड़क हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है वो हैं अशोकबेन पटेल (49), निवासी सूरत, गुजरात, रुतिका अशोकभाई पटेल (19), निवासी सूरत, गुजरात, घनश्यामभाई सरवालिया (32), निवासी गुजरात, राहुल अग्रवाल, वाहन चालक, निवासी हरिद्वार। वहीं वेदांत अशोकभाई पटेल (17), निवासी सूरत, गुजरात गंभीर रूप से घायल हैं। जबकि सुधाबेन अशोकभाई पटेल (45), निवासी सूरत, गुजरात, किरणबेन विशालभाई पटेल (34), निवासी सुरेंद्रनगर, गुजरात लापता हैं। SDRF की टीमें लगातार अन्य बचाव दलों के साथ मिलकर लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई हैं।
(Report: Jitendra)