1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी

 Reported By: Manzoor Mir
 Published : Jun 10, 2020 08:19 am IST,  Updated : Jun 10, 2020 01:35 pm IST

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के सुगू इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को मार गिराया है।

Jammu & Kashmir, Encounter, Shopian, latest News- India TV Hindi
Jammu & Kashmir Encounter Shopian latest update Image Source : ANI

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के सुगू इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 5 आतंकवादी मार गिराया है। इस सप्ताह शोपियां में यह तीसरा ऑपरेशन था, तीनों ऑपरेशनों में अबतक कुल 14 आतंकवादी मारे गए हैं। हालांकि, अभी ऑपरेशन जारी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, पुलिस और सुरक्षा बल ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि अभी भी कई आतंकी गांव में घिरे हुए हैं। शोपियां जिले में इस सप्ताह ये तीसरी मुठभेड़ हो रही है। बीती दो मुठभेड़ों में 9 आतंकी मारे जा चुके हैं। 

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने आज सुबह करीब 7:30 बजे राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है।

शोपियां जिले में बीते सोमवार को सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया था। उससे पहले रविवार को सुरक्षाबलों ने हिजबुल कमांडर समेत पांच आतंकियों को ढेर किया था। रविवार को आतंकियों के खिलाफ इस साल के सबसे बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया गया, जिसमें एक साथ पांच आतंकी मारे गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत