1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. J&K: श्रीनगर के SKIMS मेडिकल कॉलेज में सुरक्षाबलों पर हमला, फायरिंग कर फरार हुए आतंकी

J&K: श्रीनगर के SKIMS मेडिकल कॉलेज में सुरक्षाबलों पर हमला, फायरिंग कर फरार हुए आतंकी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 05, 2021 03:27 pm IST,  Updated : Nov 05, 2021 04:31 pm IST

आतंकवादियों ने श्रीनगर के बेमिना में SKIMS मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सुरक्षाबलों पर फायरिंग की। सर्च ऑपरेशन चल रहा है।

J&K: श्रीनगर के SKIMS मेडिकल...- India TV Hindi
J&K: श्रीनगर के SKIMS मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सुरक्षाबलों पर फायरिंग Image Source : ANI

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में एक बार फिर से आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की कोशिश की है। आतंकवादियों ने श्रीनगर के बेमिना में SKIMS मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सुरक्षाबलों पर फायरिंग की है। हालांकि, हमले में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। फिलहाल, सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और सर्च ऑपरेशन चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि गोलियों की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ऐसे में मौके का फायदा उठाकर आतंकी वारदात को अंजाम देकर फरार होने में सफल रहे। सुरक्षबलों का कहना है कि हमलावर आसपास ही कहीं छिपे होंगे, उन्हें ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है।

सुरक्षाबल जांच कर रहे हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि हमला करने वाले कितने आतंकवादी थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत