1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. J&K: राज्यपाल सत्यपाल मलिक बोले- पाकिस्तान के इशारे पर हुआ अनंतनाग आतंकी हमला

J&K: राज्यपाल सत्यपाल मलिक बोले- पाकिस्तान के इशारे पर हुआ अनंतनाग आतंकी हमला

 Reported By: IANS
 Published : Jun 13, 2019 05:04 pm IST,  Updated : Jun 13, 2019 05:04 pm IST

राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि राज्य में लोकसभा चुनाव का शांतिपूर्वक संपन्न होना पाकिस्तान में आतंकवादियों के आकाओं को पसंद नहीं आया।

jammu kashmir governor satyapal malik says anantnag...- India TV Hindi
jammu kashmir governor satyapal malik says anantnag terrorist attack on pakistans gesture

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने गुरुवार को कहा कि अनंतनाग में हुए फिदायीन (आत्मघाती) हमला पाकिस्तान के कहने पर अंजाम दिया गया। यहां मीडिया से बात करते हुए मलिक ने कहा, "पाकिस्तान ने कल के (बुधवार के) फिदायीन हमले का आदेश दिया था। जब भी घाटी में शांति होती है, पाकिस्तान ऐसे हमले करवाकर इसे अस्थिर करने की कोशिश करता है।"

राज्यपाल ने कहा कि राज्य में लोकसभा चुनाव का शांतिपूर्वक संपन्न होना पाकिस्तान में आतंकवादियों के आकाओं को पसंद नहीं आया।

यह पूछे जाने पर कि जिस रास्ते से आगामी अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना होगा, उसी रास्ते पर हमला होना क्या चिंता का विषय नहीं है, राज्यपाल ने कहा, "सुरक्षा बल आतंकवादियों को यात्रियों के पास जाने की इजाजत नहीं देंगे। हमले यात्रियों पर नहीं हुए हैं क्योंकि यात्रा को अभी शुरू होना है।"

अनंतनाग शहर के के.पी. रोड में आत्मघाती हमले में दो सहायक सब-इंस्पेक्टर समेत सीआरपीएफ के पांच जवान शहीद हो गए और एक आतंकवादी को मार गिराया गया था। वहीं हमले में एक महिला और एक स्टेशन हाउस ऑफिसर समेत तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत