1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर में ईद की छुट्टी पर घर आए प्रादेशिक सेना के जवान की आतंकियों ने गोली मारकर की हत्या

कश्मीर में ईद की छुट्टी पर घर आए प्रादेशिक सेना के जवान की आतंकियों ने गोली मारकर की हत्या

 Reported By: PTI
 Published : Jun 06, 2019 11:13 pm IST,  Updated : Jun 06, 2019 11:13 pm IST

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में ईद की छुट्टी पर घर आए प्रादेशिक सेना के एक जवान की संदिग्ध आतंकवादियों ने गुरुवार को गोली मारकर हत्या कर दी।

Representational pic- India TV Hindi
Representational pic

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में ईद की छुट्टी पर घर आए प्रादेशिक सेना के एक जवान की संदिग्ध आतंकवादियों ने गुरुवार को गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि अज्ञात बंदूकधारी गुरुवार शाम अनंतनाग जिले के सदुरा गांव में मंजूर अहमद बेग के घर आए और उन्हें गोली मार दी।

गंभीर रूप से घायल बेग को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बेग पास के शोपियां जिले में तैनात थे और वह राष्ट्रीय राइफल्स की 34 वीं बटालियन से जुड़े थे।

ईद पांच जून को मनाई गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत