1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. J&K: Coronavirus से बचने के लिए श्रीनगर में आंशिक लॉकडाउन लगाने के आदेश

J&K: Coronavirus से बचने के लिए श्रीनगर में आंशिक लॉकडाउन लगाने के आदेश

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 12, 2020 04:27 pm IST,  Updated : Jul 12, 2020 04:28 pm IST

पिछले एक सप्ताह से शहर में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि देखी गई है। शहर में कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या 1,611 है जिनमें से 1,075 लोगों का इलाज चल रहा है।

Jammu & Kashmir News Partial lockdown in srinagar । J&K: Coronavirus से बचने के लिए श्रीनगर में आंशि- India TV Hindi
Jammu & Kashmir Map Image Source : INDIA TV

श्रीनगर. कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर अधिकारियों ने श्रीनगर में आंशिक लॉकडाउन लगाये जाने का रविवार को आदेश दिया और 60 से अधिक निरूद्ध क्षेत्र तय किए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शहर के 68 निरूद्ध क्षेत्रों में लॉकडाउन सोमवार से लागू रहेगा और इन क्षेत्रों में बिना अनुमति के आवाजाही नहीं होगी।

श्रीनगर के जिलाधिकारी शाहिद इकबाल चौधरी ने बताया, ‘‘कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर हमें श्रीनगर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रभावी प्रतिबंधों के लिए निरूद्ध क्षेत्रों को अलग करना होगा। लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए उन्होंने स्थानीय सहयोग का आग्रह किया।’’

उन्होंने फिर से लॉकडाउन लगाये जाने की पुष्टि की। पिछले एक सप्ताह से शहर में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि देखी गई है। शहर में कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या 1,611 है जिनमें से 1,075 लोगों का इलाज चल रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत