1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अब अनंतनाग की सड़कों पर दिखे एनएसए अजीत डोवल, लोगों से की बातचीत

अब अनंतनाग की सड़कों पर दिखे एनएसए अजीत डोवल, लोगों से की बातचीत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 10, 2019 04:06 pm IST,  Updated : Aug 10, 2019 05:59 pm IST

एनएसए अजीत डोवल ने आज अनंतनाग का दौरा किया और वहां के लोगों से मुलाकात कर माहौल को भांपने की कोशिश की।

NSA Ajit Doval at Ananatnag- India TV Hindi
NSA Ajit Doval at Ananatnag Image Source : ANI

नई दिल्ली: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोवल अनुच्छेद 370 हटने के बाद से लगातार जम्मू-कश्मीर में कैंप किये हुए हैं। आज उन्होंने अनंतनाग का दौरा किया और वहां के लोगों से मुलाकात कर माहौल को भांपने की कोशिश की। उन्होंने अनंतनाग के स्थानीय लोगों से बातचीत की और उनका हालचाल पूछा। डोवल ने वहां के चरवाहों से भी मुलाकात की जो बकरीद के भेड़ें बेचने आए थे। इससे दो दिन पूर्व अजीत डोवल ने शोपियां की सड़कों पर आमलोगों से बातचीत की थी और उनके साथ खाना खाया।

एनएसए अजीत डोवल लगातार आतंकवाद प्रभावित इलाकों में जाकर आम लोगों से मिल रहे हैं साथ ही उन्हें बेहतर भविष्य का भरोसा भी दे रहे हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने आज अनंतनाग का दौरा किया। आपको बता दें कि अनंतनाग, जम्मू और कश्मीर के बाद जम्मू-कश्मीर का तीसरा सबसे बड़ा शहर है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत