1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IMD: कश्मीर में थोड़ी राहत के बाद फिर से गिरा तापमान, ये है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

IMD: कश्मीर में थोड़ी राहत के बाद फिर से गिरा तापमान, ये है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 06, 2021 02:50 pm IST,  Updated : Feb 06, 2021 02:50 pm IST

IMD Weather Alert: अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को घाटी में सभी मौसम केंद्रों पर रात के तापमान में गिरवट दर्ज की गई। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर (Srinagar) में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदू से ऊपर रहा। कल रात न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछली रात के 1.0 डिग्री सेल्सियस से थोड़ा कम है।

jammu kashmir srinagar IMD alert weather forecast minimum temperature raining news updates IMD: कश्म- India TV Hindi
IMD: कश्मीर में थोड़ी राहत के बाद फिर से गिरा तापमान, ये है मौसम विभाग का पूर्वानुमान Image Source : AP

श्रीनगर. भयंकर शीत लहर (Cold Wave) से कुछ दिनों तक राहत मिलने के बाद कश्मीर (Kashmir) में न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) शनिवार को फिर गिर गया। श्रीनगर में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से थोड़ा ऊपर रहा। मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, घाटी में अगले सप्ताह मोटे तौर पर मौसम शुष्क रहेगा। अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को घाटी में सभी मौसम केंद्रों पर रात के तापमान में गिरवट दर्ज की गई। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर (Srinagar) में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदू से ऊपर रहा। कल रात न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछली रात के 1.0 डिग्री सेल्सियस से थोड़ा कम है।

पढ़ें- चीन के साथ हुईं वार्ताओं का जमीन पर कोई प्रभाव नहीं दिखा: जयशंकर

पढ़ें- Chakka Jam: अगर कोई भी अप्रिय घटना होती है तो दंड दिया जाएगा- राकेश टिकैत

अधिकारियों ने कहा कि मौसम की इस अवधि में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक है। अधिकारियों ने कहा कि घाटी के प्रवेश द्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि उसकी पिछली रात तापमान शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था। पहलगाम में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जबकि बारामूला जिले के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 10.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा कि अगले एक सप्ताह तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की उम्मीद है, लेकिन न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने का अनुमान है।

पढ़ें- Chakka Jam Live Updates: पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में सड़क पर बैठे प्रदर्शनकारी, बाकी जगह असर नहीं
पढ़ें- दिलीप कुमार के घर के पाकिस्तानी सरकार ने लगाए 80 लाख, मालिक ने मांग लिए 250000000 रुपये

दिल्ली में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी
दिल्ली का न्यूनतम तापमान थोड़ा बढ़कर 7.4 डिग्री सेल्सियस हो गया है और अगले तीन-चार दिनों तक मौसम खुशनुमा रहने की संभावना है। शुक्रवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 6.8 डिग्री सेल्सियस और 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। शहर में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को 10.2 डिग्री सेल्सियस और मंगलवार को 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर की हवा की गुणवत्ता "बहुत खराब" श्रेणी में दर्ज की गई है, लेकिन इसमें थोड़ा सुधार होने की उम्मीद है। शहर का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शनिवार को 316 दर्ज किया गया।

पढ़ें- Video: मौत में मुंह में जा सकता था दिव्यांग! 'फरिश्ता' बनकर आया RPF कर्मी, बचा ली जान
पढ़ें- भारतीय रेलवे ने किया कई स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, जानिए रूट, ट्रेन टाइम सहित पूरी जानकारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत