1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 1 आतंकवादी ढेर

कश्मीर: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 1 आतंकवादी ढेर

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 21, 2016 09:11 am IST,  Updated : Apr 21, 2016 09:11 am IST

उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में आज एक अग्यात आतंकवादी मारा गया।

indian army
- India TV Hindi
indian army Image Source : PTI

श्रीनगर: उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में आज एक अग्यात आतंकवादी मारा गया। एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जिले में लोलाब के पुत्शाई इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इलाके को घेर लिया और आज तलाश अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि छिपकर बैठे आतंकवादियों ने तलाश अभियान जारी रहने के दौरान सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारी ने बताया कि अभियान में अब तक एक आतंकवादी मारा गया है।

उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादी की पहचान का तत्काल पता नहीं चल पाया है। अधिकारी ने बताया कि ताजा रिपोर्ट आने तक अभियान जारी था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत