1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्‍मू कश्‍मीर में बर्फबारी का दौर जारी, भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

जम्‍मू कश्‍मीर में बर्फबारी का दौर जारी, भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 31, 2019 02:14 pm IST,  Updated : Jan 31, 2019 02:14 pm IST

जम्मू कश्मीर में ताजा बर्फबारी एवं भूस्खलन के चलते बृहस्पतिवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिये बंद कर दिया गया। यह राजमार्ग कश्मीर को हर मौसम में देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला एकमात्र संपर्क मार्ग है।

Snowfall
 - India TV Hindi
Snowfall  

जम्मू कश्मीर में ताजा बर्फबारी एवं भूस्खलन के चलते बृहस्पतिवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिये बंद कर दिया गया। यह राजमार्ग कश्मीर को हर मौसम में देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला एकमात्र संपर्क मार्ग है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बनिहाल-रामबन सेक्टर में ताजा बर्फबारी और सड़क पर फिसलन की स्थिति बन जाने तथा रामबन सेक्टर में भूस्खलन होने के कारण राजमार्ग को यातायात के लिये बंद कर दिया गया है। 

यातायात पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘राजमार्ग पर कोई वाहन न फंसे, इसकी वजह से यह कदम उठाया गया है।’’ यातायात पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘किसी भी वाहन को जम्मू होते हुए नगरोटा यातायात चौकी से कश्मीर घाटी जाने की इजाजत नहीं है।’’ उन्होंने बताया कि बीआरओ के कर्मी बर्फबारी एवं भूस्खलन से जाम राजमार्ग को मशीन की मदद से साफ करने के काम में जुटे हैं। 

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह मौसम के आकलन और सड़क के हालात को देखने के बाद यातायात अधिकारियों ने राजमार्ग पर यातायात रोक दिया। उन्होंने बताया कि कश्मीर के शोपियां जिले को जम्मू के पुंछ जिले से जोड़ने वाली मुगल सड़क बीते करीब एक पखवाड़े से बर्फबारी की वजह से लगातार बंद रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत