1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बर्फबारी की वजह से जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद

बर्फबारी की वजह से जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Feb 12, 2018 10:21 am IST,  Updated : Feb 12, 2018 10:21 am IST

बनिहाल सेक्टर में बर्फबारी की वजह से जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग को सोमवार को बंद कर दिया गया है। लगातार हो रही बर्फबारी की वजह से राजमार्ग पर किसी भी यातायात को आवागमन की मंजूरी नहीं दी जाएगी।

Jammu-Srinagar highway closed due to snowfall- India TV Hindi
Jammu-Srinagar highway closed due to snowfall

जम्मू: बनिहाल सेक्टर में बर्फबारी की वजह से जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग को सोमवार को बंद कर दिया गया है। लगातार हो रही बर्फबारी की वजह से राजमार्ग पर किसी भी यातायात को आवागमन की मंजूरी नहीं दी जाएगी। (सुंजवां में हुए आतंकी हमले में घायल हुई महिला ने दिया स्वस्थ बच्ची को जन्म )

अधिकारियों के मुताबिक, "बर्फबारी थमने के बाद सड़कों एवं राजमार्ग से बर्फ हटाने का अभियान शुरू किया जाएगा।" जम्मू एवं कश्मीर के मैदानी इलाकों में लगभग दो महीनों तक मौसम शुष्क रहने के बाद सोमवार को बारिश हुई जबकि ऊंचाई वाले स्थानों में सामान्य से भारी बर्फबारी हुई।

मौसम विभाग ने रविवार को बारिश और बर्फबारी को लेकर एडवाइजरी जारी की थी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत