1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर में सीजन की सबसे सर्द रात, पारा 5.5 डिग्री पहुंचा

जम्मू-कश्मीर में सीजन की सबसे सर्द रात, पारा 5.5 डिग्री पहुंचा

 Written By: IANS
 Published : Dec 18, 2015 01:05 pm IST,  Updated : Dec 18, 2015 01:05 pm IST

जम्मू एवं कश्मीर की शीतकालीन राजधानी जम्मू में शुक्रवार को सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, यहां न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

Kashmir Cold- India TV Hindi
Kashmir Cold

जम्मू: जम्मू एवं कश्मीर की शीतकालीन राजधानी जम्मू में शुक्रवार को सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, यहां न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "जम्मू शहर में गुरुवार को इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। हमें पूरे जम्मू एवं कश्मीर में रात्रि तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।" मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू क्षेत्र के अन्य क्षेत्रों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

कटरा स्थित माता वैष्णो देवी आधार शिविर में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री, बटोत में 0.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, बनिहाल में शून्य से 1.2 डिग्री और भदरवाह में शून्य से नीचे 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे बना हुआ है। अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.2 डिग्री नीचे, पहलगाम में शून्य से 7.7 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 10.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

राज्य के लद्दाख क्षेत्र में न्यूनतम तापमान शून्य से 12.9 डिग्री सेल्सियस नीचे और लेह व करगिल में शून्य से 7.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। जम्मू एवं कश्मीर में 'चिल्लई कलां' नाम से जानी जाने वाली 40 दिनों की सर्द ऋतु की विशेष अवधि 21 दिसम्बर से शुरू हो रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत