नई दिल्ली: महाराष्ट्र में अपनी सियासी जमीन तलाश रहे असदुद्दीन ओवैसी लातूर की जनसभा में जो बोला उस बयान पर महाभारत मचा हुआ है और जमकर सियासत हो रही है। इसी सियासी बवाल के बीच लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने ओवैसी को करारा जवाब दिया है। अख्तर राज्यसभा में अपना विदाई भाषण दे रहे थे और जाते-जाते ओवैसी को सबसे बड़ा सियासी ज्ञान दे गए।
जावेद अख्तर ने कहा, ‘आए दिन कुछ ऐसी बात सुनने को आती है कि जो न सुनते तो अच्छा था। अभी 2-3 दिन पहले एक साहब हैं जिन्हें ख्याल हो गया कि वो नेशनल लीडर हैं हालांकि हकीकत ये है कि वो हिंदुस्तान का एक स्टेट आंध्रा, एक शहर हैदराबाद...उस शहर के मोहल्ले के लीडर हैं।’ आगे जावेद साहब ने कहा, ‘मैं ये जानने में इंटरेस्टेड नहीं हूं कि भारत माता की जय कहना मेरा कर्तव्य है कि नहीं..ये मैं जानना भी नहीं चाहता..इसलिए कि ये मेरा कर्तव्य नहीं, मेरा अधिकार है और मैं कहता हूं भारत माता की जय..भारत माता की जय..भारत माता की जय’।
गौरतलब है कि लातूर की जनसभा में ओवैसी संघ प्रमुख मोहन भागवत को चैलेंज कर रहे थे और दलील दे रहे थे कि जब संविधान में कहीं नहीं लिखा कि भारत माता की जय बोलना है तो मैं क्यों बोलूं। जावेद अख्तर ने ओवैसी से पूछा- शेरवानी और टोपी क्यों पहनते हैं जनाब? संविधान में तो वो भी नहीं लिखा।
देखिए वीडियो-
(वीडियो साभार- राज्यसभा टीवी)