1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जयललिता ने एसएचजी प्रशिक्षकों के लिए अम्मा मोबाइल फोन की घोषणा की

जयललिता ने एसएचजी प्रशिक्षकों के लिए अम्मा मोबाइल फोन की घोषणा की

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 28, 2015 05:52 pm IST,  Updated : Sep 28, 2015 05:52 pm IST

चेन्नई: अपने शासनकाल की लोकप्रिय अम्मा ब्रांड कल्याणकारी योजनाओं को विस्तार देते हुए तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता ने कामकाज में महिला स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) प्रशिक्षकों की मदद के लिए अम्मा मोबाइल फोन योजना

जयललिता ने एसएचजी...- India TV Hindi
जयललिता ने एसएचजी प्रशिक्षकों के लिए अम्मा मोबाइल फोन की घोषणा की

चेन्नई: अपने शासनकाल की लोकप्रिय अम्मा ब्रांड कल्याणकारी योजनाओं को विस्तार देते हुए तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता ने कामकाज में महिला स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) प्रशिक्षकों की मदद के लिए अम्मा मोबाइल फोन योजना शुरू की है। उन्होंने प्रदेश विधानसभा में कहा कि इस योजना के तहत पहले चरण में 20,000 स्वयं सेवा समूह प्रशिक्षकों को विशेष तमिल सॉफ्टवेयर वाले कंप्यूटराइज्ड मोबाइल फोन दिए जाएंगे। इसपर 15 करोड़ रूपए का खर्च आने वाला है। यह अम्मा श्रंखला की नवीनतम योजना है।

जयललिता सरकार कम मूल्य पर भोजन उपलब्ध कराने के लिए अम्मा कैंटीन, 10 रूपए में एक बोतल अम्मा मिनरल वाटर और किफायती मूल्य पर दवाएं बेचने वाली अम्मा फार्मेंसी सहित कई योजनाएं पहले से ही चला रही है। अपने समर्थकों के बीच अम्मा के रूप में लोकप्रिय जयललिता ने सदन में अपनी ओर से दिए गए बयान में कहा, मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मेरे नेतृत्व वाली सरकार पहले चरण में एसएचजी प्रशिक्षकों को 20,000 अम्मा मोबाइल फोन देगी, जिसमें 15 करोड़ रूपए का खर्च आएगा।

घोषणा के लिए पार्टी विधायकों की तारीफ के बीच, जयललिता ने कहा, पंजीयकों में आंकड़े अपलोड करने के अपने काम पर नजर रखने के लिए, तमिल भाषा में विशेष सॉफ्टवेयर बनाया जाएगा और अम्मा कोईपेसी थिट्टम के तहत उन्हें (प्रशिक्षकों) मोबाइल फोन दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने महिलाओं के सामाजिक सशक्तिकरण और गरीबी उन्मूलन के लिए 1991 में एसएचजी का गठन 1991 में किया था। मुख्यमंत्री ने कहा, अभी 6.08 लाख महिला स्वयं सहायता समूह काम कर रहे हैं जिनके 92 लाख सदस्य हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत