1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 40 फीट ऊंची रॉक क्लाइंबिंग वॉल पर चढ़े मध्य प्रदेश के खेल मंत्री जीतू पटवारी

40 फीट ऊंची रॉक क्लाइंबिंग वॉल पर चढ़े मध्य प्रदेश के खेल मंत्री जीतू पटवारी

 Reported By: Anurag Amitabh @anuragamitabh
 Published : Dec 04, 2019 11:47 pm IST,  Updated : Dec 04, 2019 11:47 pm IST

मध्य प्रदेश में रॉक क्लाइंबिंग को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश के खेल मंत्री जीतू पटवारी भोपाल के बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी में मौजूद 40 फीट ऊंची रॉक क्लाइंबिंग वॉल पर चढ़े।

40 फीट ऊंची रॉक...- India TV Hindi
40 फीट ऊंची रॉक क्लाइंबिंग वॉल पर चढ़े मध्य प्रदेश के खेल मंत्री जीतू पटवारी

भोपाल: मध्यप्रदेश में रॉक क्लाइंबिंग को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश के खेल मंत्री जीतू पटवारी भोपाल के बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी में मौजूद 40 फीट ऊंची रॉक क्लाइंबिंग वॉल पर चढ़े। दरअसल, विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स मंत्रालय का एक कार्यक्रम था, जिसमें उच्च शिक्षा और खेल विभाग के मंत्री जीतू पटवारी मुख्य अतिथि थे। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जीतू पटवारी कई किलोमीटर तक साइकिल चलाकर यूनिवर्सिटी पहुंचे।

इसी दौरान उन्होंने बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के खेल कॉम्प्लेक्स में बनी रॉक क्लाइंबिंग वॉल पर चढ़ाई की। 40 फीट ऊंची इस बॉल पर खेल मंत्री सिर्फ 2 मिनट से भी कम समय में चढ़ गए। चढ़ाई के बाद उन्होंने केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू समेत तमाम प्रदेशों के खेल मंत्रियों से भी आग्रह किया कि वह भी वॉल क्लाइंबिंग करें और स्पोर्ट्स को बढ़ावा दें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत