1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जेट एयरवेज ने उड़ान के दौरान झगड़ने वाले दो पायलटों को किया बर्खास्त

जेट एयरवेज ने उड़ान के दौरान झगड़ने वाले दो पायलटों को किया बर्खास्त

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 09, 2018 03:19 pm IST,  Updated : Jan 09, 2018 03:19 pm IST

एक वरिष्ठ पायलट ने कथित तौर पर उड़ान के दौरान एक महिला कमांडर को थप्पड़ मार दिया। इस घटना के बाद दोनों पायलटों को एयरलाइंस ने ड्यूटी से हटा दिया था

jet airways- India TV Hindi
jet airways

नई दिल्ली: निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी जेट एयरवेज ने उड़ान के दौरान झगड़ने वाले अपने दो वरिष्ठ पायलटों की सेवायें समाप्त कर दी। दोनों पायलट एक जनवरी को लंदन- मुंबई उड़ान पर ड्यूटी में थे।

एक वरिष्ठ पायलट ने कथित तौर पर उड़ान के दौरान एक महिला कमांडर को थप्पड़ मार दिया। इस घटना के बाद दोनों पायलटों को एयरलाइंस ने ड्यूटी से हटा दिया था।

जेट एयरवेज के प्रवक्ता ने आज जारी वक्तव्य में कहा, ‘‘एक जनवरी 2018 को लंदन से मुंबई की उड़ान संख्या 9डब्ल्यू 119 में हुई घटना की समीक्षा के बाद जेट एयरवेज ने दोनों कोकपिट क्रू सदस्यों की सेवाओं को तुरंत प्रभाव से समाप्त कर दिया।’’

विमानन क्षेत्र के नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशक (डीजीसीए) ने इस मामले में पहले ही पुरुष पायलट का लाइसेंस निलंबित कर दिया था। कंपनी प्रवक्ता ने इस घटना के बारे में पिछले सप्ताह कहा था कि विमान के क्रू सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी हो गई थी जिसे तुरंत शांतिपूर्ण ढंग से सुलझा लिया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत