1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. झारखंड में कोरोना वायरस से संक्रमण के 95 नए मामले सामने आए, रांची में एक और मौत

झारखंड में कोरोना वायरस से संक्रमण के 95 नए मामले सामने आए, रांची में एक और मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 06, 2020 07:49 am IST,  Updated : Jun 06, 2020 07:49 am IST

झारखंड में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 95 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 922 हो गई।

Coronavirus Cases in Jharkhand, Covid-19 Updates, Coronavirus Updates, Jharkhand Coronavirus- India TV Hindi
झारखंड में कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों में से अधिकांश प्रवासी मजदूर हैं जो हाल ही में देश के अलग-अलग इलाकों से लौटे हैं। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

रांची: झारखंड में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 95 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 922 हो गई। वहीं, रांची में एक और संक्रमित शख्स ने दम तोड़ दिया जिसके बाद राज्य में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूबे में कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों में से अधिकांश प्रवासी मजदूर हैं जो हाल ही में देश के अलग-अलग इलाकों से लौटे हैं।

किडनी की बीमारी से पीड़ित था रांची में जान गंवाने वाला मरीज

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 95 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 922 हो गई है। रांची में एक और संक्रमित व्यक्ति की मौत हो जाने के बाद राज्य में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हो गई। जिस संक्रमित व्यक्ति की शुक्रवार को मौत हुई, वह सिमडेगा से यहां एक निजी अस्पताल मंप इलाज के लिए आया था। कुछ दिन पूर्व उसे रिम्स में भेज दिया गया था जहां उसकी मौत हुई। वह किडनी की बीमारी से भी ग्रस्त था। 

922 संक्रमितों में से 654 देश के अलग-अलग राज्यों से आए हैं
राज्य में देर रात जारी रिपोर्ट के अनुसार 922 संक्रमितों में से 654 प्रवासी मजदूर हैं जो देश के विभिन्न भागों से राज्य लौटे हैं। राज्य के 922 संक्रमितों में से 410 लोग अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। वहीं, इस वायरस से संक्रमित 505 अन्य लोगों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है, जबकि कुल 7 लोगों की मौत हुई है। आपको बता दें कि प्रवासी मजदूरों की वापसी के बाद देश के कई राज्यों में संक्रमण के मामलों में भारी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत