1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Jharkhand Coronavirus Updates: झारखंड के गढ़वा में एक ही दिन में सामने आए 20 मामले, मच गया हड़कंप

Jharkhand Coronavirus Updates: झारखंड के गढ़वा में एक ही दिन में सामने आए 20 मामले, मच गया हड़कंप

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 09, 2020 01:01 pm IST,  Updated : May 09, 2020 01:01 pm IST

झारखंड में शुक्रवार देर रात रिम्स से आयी रिपोर्ट में कोरोना वायरस के 22 नए मामलों की पुष्टि हुई जो किसी एक दिन का सर्वाधिक स्तर है।

Garhwa Coronavirus Updates, Garhwa, Covid-19 Updates, Coronavirus Updates- India TV Hindi
22 नए मामलों में से 20 तो सिर्फ गढ़वा जिले से हैं, जबकि एक-एक मामला कोडरमा और रांची से है। Image Source : AP REPRESENTATIONAL

रांची: झारखंड में शुक्रवार देर रात रिम्स से आयी रिपोर्ट में कोरोना वायरस के 22 नए मामलों की पुष्टि हुई जो किसी एक दिन का सर्वाधिक स्तर है। इन 22 नए मामलों में से 20 तो सिर्फ गढ़वा जिले से हैं, जबकि एक-एक मामला कोडरमा और रांची से है। इसी के साथ राज्य में अब कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या 154 तक पहुंच गई है। गढ़वा में एक साथ 20 कोरोना मरीज मिलने के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये सभी मरीज प्रवासी मजदूर हैं और कुछ दिन पहले ही गुजरात के सूरत से लौटे हैं। अब मरीज के संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान की जा रही है।

20 पॉजिटिव केस आने से मचा हड़कंप

गढ़वा जिले में एक साथ  0 लोगों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाये जाने के बाद जिले में हड़कंप मचा हुआ है। संक्रमित पाए गए ये सभी प्रवासी मजदूर गढ़वा एवं पलामू जिलों के रहने वाले हैं। सभी मजदूर गुजरात के सूरत से बस बुक कर लौटे थे और इनमें कोई लक्षण दिखाई नहीं दिया था। सूरत एवं गुजरात से लौटने के कारण जिला प्रशासन के निर्देश पर श्री बंशीधर नगर अनुमंडल प्रशासन ने सभी लोगों को महदेइया निर्माणाधीन जेल में बनाए गए क्वॉन्टीन सेंटर में रखा गया था।

राज्य में अब तक 74 मरीज हुए ठीक
झारखंड के स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव नितिन मदन कुलकर्णी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, राज्य में अब तक 74 मरीज ठीक हो गए हैं जबकि 3 अन्य की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 77 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। अबतक रांची में कुल 93 लोग कोरोना संक्रमित पाये जा चुके हैं। इसके अलावा बोकारो में संक्रमितों की संख्या 10 है। हजारीबाग और पलामू में संक्रमितों की कुल संख्या क्रमशः 3 और 9 है जबकि धनबाद में 2, सिमडेगा में 2, जामताड़ा में 2, गिरिडीह में एक, गोड्डा और कोडरमा में एक व्यक्ति संक्रमित पाये गये हैं। देवघर में संक्रमितों की कुल संख्या 4 है जबकि गढ़वा में संक्रमितों की संख्या 3 है। इसके अलावा दुमका में 2 संक्रमित लोग पाये गये हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।