1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. झारखंड में lockdown के दौरान नहीं दी जाएगी कोई भी छूट, सीएम हेमंत सोरेन ने दी जानकारी

झारखंड में lockdown के दौरान नहीं दी जाएगी कोई भी छूट, सीएम हेमंत सोरेन ने दी जानकारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 03, 2020 03:47 pm IST,  Updated : May 03, 2020 03:48 pm IST

देश में सोमवार से लॉकडाउन का तीसरा चरण शुरू हो रहा है। इस चरण में केंद्र सरकार ने जोन के हिसाब से कई तरह की छूटें दी हैं, लेकिन झारखंड सरकार ने प्रदेश में पहले की तरह ही लॉकडाउन जारी रखने का फैसला लिया है।

Lockdown- India TV Hindi
Representational Image Image Source : FILE

रांची। देश में सोमवार से लॉकडाउन का तीसरा चरण शुरू हो रहा है। इस चरण में केंद्र सरकार ने जोन के हिसाब से कई तरह की छूटें दी हैं, लेकिन झारखंड सरकार ने प्रदेश में पहले की तरह ही लॉकडाउन जारी रखने का फैसला लिया है। इस दौरान कोई भी छूट प्रदेशवासियों को नहीं दी जाएगी।

राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने ने ट्वीट कर कहा, "हमारे श्रमिक भाई-बहन, छात्र-छात्राएं एवं अन्य लोग विभिन्न राज्यों से अपने घर आ रहे हैं। इसलिए एहतियात के तौर पर झारखण्ड राज्य में अगले 2 हफ्तों तक लॉकडाउन लागू रहेगा। केंद्र सरकार द्वारा लॉकडाउन में छूट को लेकर दिए गए नए निर्देश फिलहाल झारखण्ड में लागू नहीं होंगे।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत