1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लालू यादव से मुलाकात करेंगे मांझी, लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे पर होगी चर्चा

लालू यादव से मुलाकात करेंगे मांझी, लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे पर होगी चर्चा

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 30, 2018 09:11 am IST,  Updated : Dec 30, 2018 09:11 am IST

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने कहा कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले बिहार में सीटों के बंटवारे के मुद्दे पर चर्चा के लिए वो RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद से मुलाकात करेंगे।

जीतन राम मांझी ने कहा...- India TV Hindi
जीतन राम मांझी ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनावों में सीटों के बंटवारे को लेकर वो लालू प्रसाद से मुलाकात करेंगे। Image Source : PTI

पटना: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने कहा कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले बिहार में सीटों के बंटवारे के मुद्दे पर चर्चा के लिए वो इस सप्ताह रांची जाकर RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद से मुलाकात करेंगे। हालांकि, उन्होंने HAM के प्रदेश अध्यक्ष वृषण पटेल के आक्रामक रुख से खुद को अलग रखना चाहा। बता दें कि पटले ने कहा था कि अगर आगामी चुनाव के लिए उनकी पार्टी को ‘‘पर्याप्त’’ संख्या में सीटें नहीं दी गईं तो पार्टी आम चुनावों का बहिष्कार करेगी।

HAM बिहार में RJD, कांग्रेस, RLSP, VIP और LJD के साथ विपक्षी गठबंधन का हिस्सा है। चारा घोटाले के तीन मामलों में दोषी करार दिए जाने के बाद लालू प्रसाद रांची में जेल में हैं। फिलहाल, वो खराब स्वास्थ्य के कारण राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती हैं।

मांझी ने कहा कि शनिवार को RJD प्रमुख से सिर्फ तीन लोगों को मिलने की अनुमति थी। उन्होंने बताया, ‘‘शनिवार को उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव, RLSP के उपेंद्र कुशवाहा और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के मुकेश सहनी ने उनसे मुलाकात की। अगले सप्ताह मैं उनसे मुलाकात करूंगा।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत