1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर: अलगाववादी नेता यासीन मलिक गिरफ्तार

कश्मीर: अलगाववादी नेता यासीन मलिक गिरफ्तार

 Reported By: IANS
 Published : Sep 29, 2017 03:40 pm IST,  Updated : Sep 29, 2017 03:40 pm IST

जम्मू एवं कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) के अध्यक्ष मुहम्मद यासीन मलिक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया

yasin malik- India TV Hindi
yasin malik

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) के अध्यक्ष मुहम्मद यासीन मलिक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। जेकेएलएफ सूत्रों ने कहा कि पुलिस का दल श्रीनगर के अबी गुजर इलाके में पहुंचा और मलिक व जेकेएलएफ के एक अन्य नेता बशीर अहमद को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों को श्रीनगर सेंट्रल जेल में रखा गया है।

मलिक की गिरफ्तारी मुस्लिम महीने मुहर्रम के 10वें दिन (एक अक्टूबर) निकाले जाने वाले मुख्य मुहर्रम जुलूस से दो दिन पहले की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत