नई दिल्ली: जेएनयू ने विश्वविद्यालय परिसर में नौ फरवरी को आयोजित कार्यक्रम के सिलसिले में अनुशासनात्मक नियम तोड़ने के लिए कन्हैया कुमार पर 10 हजार रूपये का जुर्माना लगाया। आपको बता दें कि जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर राष्ट्रद्रोह का आरोप लगा था।
कन्हैया कुमार के साथ साथ जेएनयू प्रशासन ने उमर खालिद को एक सेमेस्टर के लिए विश्वविद्यालय से निष्कासित कर दिया है। वहीं अन्य छात्रों पर भी कार्यवाही की गई है। मुजीब गट्टू दो सेमेस्टर के लिए निष्कासित हुए हैं, अनिर्बान भट्टाचार्या 15 जुलाई तक निष्कासित हुए हैं और वे अगले पांच वर्ष तक कोई पाठ्यक्रम में अध्ययन नहीं कर सकते।