1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. JNU की सेंट्रल लाइब्रेरी की वेबसाइट हुई हैक

JNU की सेंट्रल लाइब्रेरी की वेबसाइट हुई हैक

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 16, 2016 11:57 pm IST,  Updated : Feb 16, 2016 11:58 pm IST

नई दिल्ली: जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) की सेंट्रल लाइब्रेरी की वेबसाइट आज हैक कर ली गई, जिसपर यह संदेश दिखा, आपको लगता है कि आप महज जेएनयू परिसर में कश्मीर का मुद्दा उठाकर उसे

jnu website- India TV Hindi
jnu website

नई दिल्ली: जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) की सेंट्रल लाइब्रेरी की वेबसाइट आज हैक कर ली गई, जिसपर यह संदेश दिखा, आपको लगता है कि आप महज जेएनयू परिसर में कश्मीर का मुद्दा उठाकर उसे हासिल कर लेंगे।

वेबसाइट हैक करने का यह मामला संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरू की फांसी और कश्मीरी प्रवासियों के संघर्ष में एकजुटता दिखाने के मकसद से विश्वविद्यालय के साबरमती ढाबा पर आयोजित एक कार्यक्रम से उपजे विवाद की पृष्ठभूमि में सामने आया है।

वेबसाइट के ब्लैक ड्रैगन द्वारा हैक किए जाने का दावा किया गया। वेबसाइट पर यह संदेश दिखा, ‘जैसा कि आप कहते हैं कश्मीर की आजादी तक जंग रहेगी-जंग रहेगी, तो... आपको लगता है कि महज जेएनयू परिसर में कश्मीर का मुद्दा उठाकर आप इसे हासिल कर लेंगे।’

विश्वविद्यालय  पुस्तकालय के अधिकारियों ने बताया, कामकाज का समय खत्म होने के बाद वेबसाइट हैक होने का पता चला। मामले के बारे में विश्वविद्यालय के आईटी विभाग को सूचित कर दिया गया है और इसे दूर करने के उपाय किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया, इस संबंध में कोई आधिकारिक शिकायत नहीं की गई है।

संदेश में जो नारे दिख रहे हैं उन्हें 9 फरवरी को विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से बोला गया था और इस संबंध में छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को देशद्रोह के मामले में गिरफ्तार किए जाने के कारण छात्रों के बीच जबर्दस्त आक्रोश है तथा गैर भाजपा पार्टियां इसकी आलोचना कर रही हैं।

विश्वविद्यालय की सेंट्रल लाइब्रेरी की वेबसाइट पर 72 ऑनलाइन डाटाबेस, पुस्तकालय सूची, 20,000 इलेक्ट्रोनिक शोध और लघु शोध प्रबंध, आठ लाख डिजिटल प्रेस क्लिपिंग, 100 देशों से 57 भाषाओं में 2,300 ई-समाचार पत्र और दो लाख से अधिक ई-पुस्तकें तथा सभी ई-पत्रिकाएं उपलब्ध हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत