1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कन्हैया कुमार की रिहाई के लिए संसद भवन तक मार्च करेंगे JNU के छात्र

कन्हैया कुमार की रिहाई के लिए संसद भवन तक मार्च करेंगे JNU के छात्र

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 01, 2016 09:39 pm IST,  Updated : Mar 01, 2016 09:40 pm IST

नई दिल्ली: देशद्रोह के आरोपों में गिरफ्तार किये गए जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार और दो अन्य छात्रों की रिहाई की मांग लेकर छात्र अपने आंदोलन को तेज करते हुए कल संसद भवन तक

jnu students- India TV Hindi
jnu students

नई दिल्ली: देशद्रोह के आरोपों में गिरफ्तार किये गए जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार और दो अन्य छात्रों की रिहाई की मांग लेकर छात्र अपने आंदोलन को तेज करते हुए कल संसद भवन तक मार्च करेंगे।

जेएनयू छात्र संघ उपाध्यक्ष शेहला राशिद शोरा ने कहा, देशद्रोह के आरोपों के जरिये जेएनयू, हैदराबाद विश्वविद्यालय और अन्य जगहों पर असहमति को दबाने के विरोध में हम लोग संसद भवन तक कल एकजुटता मार्च का आयोजन करने जा रहे हैं। इस विरोध मार्च में दिल्ली के विभिन्न विश्वविद्यालयों के शिक्षाविद और छात्र हिस्सा लेंगे। यह मार्च कल दोपहर 2 बजे मंडी हाउस इलाके से निकलेगा।

उन्होंने कहा, हम लोग अपने मुद्दों को प्रधानमंत्री कार्यालय, मानव संसाधन विकास मंत्रालय और गृह मंत्रालय के समक्ष उठाना चाहते हैं। हम लोग दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली और कन्हैया, उमर और अनिर्बान के खिलाफ शारीरिक हिंसा के खतरे पर हमारी चिंता को दर्ज कराने के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और अल्पसंख्यक आयोग से भी संपर्क करेंगे।

संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरू की फांसी के खिलाफ एक कार्यक्रम के आयोजन को लेकर देशद्रोह के आरोपों में कन्हैया की गिरफ्तारी के बाद से ही परिसर में छात्र आंदोलन कर रहे हैं। शेहला ने कहा, हमारी मुख्य मांगों में तीनों छात्रों की रिहाई, देशद्रोह का आरोप और विश्वविद्यालय द्वारा निलंबन वापस लेना शामिल है।

उन्होंने साथ ही कहा, हम लोग चाहते हैं कि सरकार विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में जाति आधारित भेदभाव को समाप्त करने के लिए रोहित कानून बनाए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत