1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. UP में 12वीं पास के लिए बंपर मौका, 5000 पद खाली

UP में 12वीं पास के लिए बंपर मौका, 5000 पद खाली

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 17, 2016 04:52 pm IST,  Updated : Feb 17, 2016 04:52 pm IST

अगर आप भी सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। क्योंकि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने तमाम पदों पर भर्तियां निकाली हैं।

job- India TV Hindi
job

नई दिल्ली: अगर आप भी सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। क्योंकि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने तमाम पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन भर्तियों में कनिष्ठ सहायक (5288 पद) और स्टोर कीपर (18 पद) के लिए आवेदन मांगे गए हैं। अलग अलग पदों के लिए अलग-अलग वेतनमान तय किया गया है। इसलिए देर न करें और अपनी योग्यता के मुताबिक इन पदों पर जल्द से जल्द आवेदन करें।

क्या है वेतनमान: अलग अलग पदों के लिए अलग अलग वेतनमान तय है। कनिष्ठ सहायक को 5200-20,200 रुपए+ 2000 रुपए ग्रेड पे, स्टोर कीपर को 5200-20,200 रुपए+ 1,900 रुपए का ग्रेड पे दा जाएगा।

आयु सीमा: जैसा कि अन्य परीक्षाओं में भी होता है, इन पदों के लिए भी एक निश्चित आयु सीमा तय की गई है। इन दोनों पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18-21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है। आयु सीमा की गणना 01 जुलाई 2016 से होगी।

शैक्षणिक योग्यता:इन दोनों पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास माध्यमिक शिक्षा परिषद उ.प्र की इंटरमीडिएट परीक्षा की मार्कसीट होनी चाहिए। साथ ही उसे हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग भी ठीक ठाक आनी चाहिए। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा।

कैसे करें आवेदन: इन पदों के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए आप http:/upsssc.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवार को आयोग की इस वेबसाइट पर जाकर दिए गए दिशानिर्देशों के अनुसार ऑनलाइन प्रक्रिया को पूरा करना होगा।

क्या होगा शुल्क: आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के आवेदकों से 160 रुपए जबकि एससी/एसटी वर्ग से 70 रुपए का शुल्क लिया जाएगा। विकलांगों को कोई भी शुल्क नहीं देना है।

कब करें आवेदन: 10 फरवरी 2016 से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरु हो जाएगा और आवेदन सबमिट करने की आखिरी तारीख 04 मार्च 2016 है। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 02 मार्च 2016 है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत