1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर के गांदरबल में सुरक्षाबलों का जॉइंट ऑपरेशन, आतंकियों की तलाश शुरू

जम्मू कश्मीर के गांदरबल में सुरक्षाबलों का जॉइंट ऑपरेशन, आतंकियों की तलाश शुरू

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 25, 2020 10:09 pm IST,  Updated : May 25, 2020 10:09 pm IST

जम्मू कश्मीर के गांदरबल जिले में सुरक्षाबलों ने बड़ा अभियान शुरू किया है। यहां पर आतंकियों के छिपे होने की खबर के बाद सुरक्षाबल तलाशी अभियान चला रहे हैं।

Jammu Kashmir- India TV Hindi
Jammu Kashmir Image Source : PTI

जम्मू कश्मीर के गांदरबल जिले में सुरक्षाबलों ने बड़ा अभियान शुरू किया है। यहां पर आतंकियों के छिपे होने की खबर के बाद सुरक्षाबल तलाशी अभियान चला रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह अभियान गांदरबल जिले के खलमुल्ला क्षेत्र में चलाया जा रहा है। खलमुल्ला गांव उसी पंडच गांव से दो किमी दूर स्थित है जहां कुछ दिन पहले आतंकियों  ने बीएसएफ के जवान की हत्या कर दी थी। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों के इस जॉइंट आपरेशन में सेना के 5 राष्ट्रीय रायफल, एसओजी गांदरबल और सीआरपीएफ की टीम शामिल हैं। खबर लिखे जाते समय तक सेना का आपरेशन जारी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत