1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जगेंद्र सिंह के बाद अब मध्यप्रदेश में पत्रकार को जिंदा जलाया!

जगेंद्र सिंह के बाद अब मध्यप्रदेश में पत्रकार को जिंदा जलाया!

 Written By: Anurag Upadhyay
 Published : Jun 21, 2015 06:21 pm IST,  Updated : Jun 22, 2015 12:12 pm IST

नई दिल्ली: पत्रकार जगेंद्र सिंह की हत्या के बाद अब मध्यप्रदेश में लापता युवा पत्रकार संदीप कोठरी की हत्या की आशंका के चलते पुलिस ने संदिग्ध आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अपनी जांच में

pictureकटंगी निवासी संदीप के अपहरण की सूचना मिलने पर पुलिस सक्रिय हुई और उसने बालाघाट निवासी विशाल तांडी और जिले की सीमा से लगे महाराष्ट्र के नागपुर निवासी ब्रजेश डहरवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

आरोपियों ने कथित तौर पर संदीप की हत्या करके शव को नागपुर के पास जलाकर ठिकाने लगाने की बात कही है। बताया गया है कि पुलिस का दल संदिग्ध आरोपियों को लेकर नागपुर की ओर आज रवाना हो गया।

बालाघाट जिला पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में आए तथ्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और शीघ्र ही इस पूरे प्रकरण का खुलासा हो जाने की संभावना है।

उनका कहना है कि संदीप की रंजिश कुछ पूंजीपतियों से थी और खबरों के प्रकाशन को लेकर उनसे विवाद की बात कही जा रही है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि संदीप के खिलाफ अनेक रिपोर्ट भी हुयी हैं जिनके आधार पर मामले भी दर्ज हुए हैं।

संदीप कोठारी कुछ समय पहले तक जबलपुर से प्रकाशित होने वाले एक अखबार से जुडे थे। इसके बाद वह स्वयं ही काफी सक्रिय हो गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत