1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राहुल गांधी-अखिलेश पर बरसे CM योगी, कहा- कांग्रेस और सपा ने युवाओं के सामने खड़ा किया पहचान का संकट

राहुल गांधी-अखिलेश पर बरसे CM योगी, कहा- कांग्रेस और सपा ने युवाओं के सामने खड़ा किया पहचान का संकट

 Reported By: Vishal Singh Written By: Vinay Trivedi
 Published : Aug 09, 2026 05:37 pm IST,  Updated : Aug 09, 2026 05:57 pm IST

सिद्धार्थनगर की रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव से तीखे सवाल पूछे। साथ ही, सीएम योगी ने ये भी कहा कि कांग्रेस और सपा ने युवाओं के सामने पहचान का संकट खड़ा कर दिया था।

राहुल गांधी-अखिलेश...- India TV Hindi
राहुल गांधी-अखिलेश यादव पर सीएम योगी का करारा हमला। Image Source : YOGI ADITYANATH/X

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सिद्धार्थनगर के कार्यक्रम में कांग्रेस और सपा पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर भी करारा हमला बोला है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में राहुल गांधी और अखिलेश यादव की पार्टी को सबसे ज्यादा शासन का मौका मिला, उन्होंने युवाओं के लिए क्या किया? कांग्रेस ने देश और सपा ने यूपी के युवाओं के सामने पहचान का संकट खड़ा कर दिया। जानें सीएम योगी ने और क्या-क्या कहा।

PM मोदी ने युवा को नौकरी देने वाला बनाया

सीएम योगी आदित्यनाथ बोले कि आज के युवा सिर्फ नौकरी की तलाश में घूमने वाले या बिना किसी उद्देश्य के नौकरी चाहने वाले नहीं रह गए हैं। प्रधानमंत्री ने उन्हें नौकरी चाहने वालों से नौकरी देने वालों में बदलने का वादा किया था और आज, हमारे युवा सचमुच नौकरी देने वाले बन गए हैं।

मैं राहुल गांधी और अखिलेश यादव से पूछना चाहता हूं कि आपने युवाओं के लिए आखिर ऐसा क्या किया जिससे वे आपका सपोर्ट करें? कांग्रेस को यूपी में सबसे लंबे वक्त तक शासन करने का मौका मिला और समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश में चार बार मुख्यमंत्री पद संभालने का मौका मिला। आखिर उन्होंने युवाओं के लिए ऐसा क्या किया जिससे युवा उनका साथ देना चाहें: योगी आदित्यनाथ

आज के युवा को चाहिए अच्छी शिक्षा और स्किलिंग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने देश के साथ धोखा किया, 55-60 साल तक शासन किया। उग्रवाद, आतंकवाद, उपद्रव और दंगों का सबसे ज्यादा असर युवाओं पर पड़ता है। आज के युवा को अच्छी शिक्षा, स्किलिंग, रोजगार और उद्यमिता चाहिए।

12 साल में देश के 17 करोड़ लोगों को मिला रोजगार

सीएम योगी बोले कि पिछले 12 वर्षों में देश में 17 करोड़ लोगों को रोजगार मिला। यूपी समेत देशभर में 17 हजार स्किलिंग सेंटर संचालित हैं। देश में 15 हजार से ज्यादा ITI हैं और युवाओं को कौशल प्रशिक्षण मिल रहा है।

CM योगी ने AIIMS और मेडिकल कॉलेज भी गिनाए

मुख्यमंत्री योगी ने याद दिलाया कि 2014 में देश में 431 मेडिकल कॉलेज थे जो 2025 में बढ़कर 818 हो गए। 2014 में देश में सिर्फ 7 AIIMS थे, मोदी सरकार में इनकी संख्या 23 तक पहुंच चुकी है। हाल ही में योगी सरकार ने नई पहल की, जिसके तहत अब अधिकारी, स्कूलों में जा-जाकर छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए गाइड करेंगे

ये भी पढ़ें- युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए यूपी में तैयारी होगी 'युवा नीति', CM योगी बोले- नौजवानों की जरूरतों को समझें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।