1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती

भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 09, 2020 04:07 pm IST,  Updated : Jun 09, 2020 05:58 pm IST

भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस बात की जानकारी न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से दी।

Coronavirus- India TV Hindi
भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया कोरोना पॉजिटिव Image Source : FILE

नई दिल्ली. भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस बात की जानकारी न्यूज एजेंसी PTI ने  सूत्रों के हवाले से दी। उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ज्योतिरादित्य को कोविड-19 जैसे लक्षण महसूस हुए थे। उनकी तबीयत खराब थी। उनके करीबी लोगों ने बताया कि गले में खराश और बुखार की चपेट में आने के बाद वो और उनकी मां सोमवार को ही साकेत स्थित अस्पताल में डॉक्टरों के कहने पर भर्ती हुए हैं।

शिवराज ने सिंधिया और उनकी माता के स्वस्थ होने की कामना की

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। चौहान ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘ज्योतिरादित्य सिंधिया जी, पूज्य माता जी और आपके अस्वस्थ होने का समाचार मिला। ईश्वर से आपके और माताजी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’’

केजरीवाल की भी तबियत खराब, कराया कोरोना टेस्ट

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोविड-19 की मंगलवार को जांच कराई। एक अधिकारी ने बताया कि गले में दर्द और बुखार की शिकायत के बाद उनकी यह जांच हो रही है। उन्होंने बताया कि 51 वर्षीय मुख्यमंत्री का बुखार कम हो गया है। जांच रिपोर्ट आज रात या बुधवार सुबह तक आने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने हल्का बुखार और गले में दर्द होने के बाद खुद को पृथक-वास में रख लिया था। केजरीवाल रविवार दोपहर से ही किसी बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत