1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कैलाश सत्यार्थी को मिलेगा हार्वर्ड ह्यूमैनिटेरियन ऑफ द ईयर अवार्ड

कैलाश सत्यार्थी को मिलेगा हार्वर्ड ह्यूमैनिटेरियन ऑफ द ईयर अवार्ड

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 15, 2015 07:13 am IST,  Updated : Oct 15, 2015 09:39 am IST

वाशिंगटन: नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी को प्रतिष्ठित हार्वर्ड ह्यूमैनिटेरियन ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए चुना गया है। जीवन स्तर को बेहतर बनाने और प्रेरित करने वाला काम करने वाले व्यक्ति को हर साल

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी...- India TV Hindi
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी करेगी कैलाश सत्यार्थी को सम्मानित

वाशिंगटन: नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी को प्रतिष्ठित हार्वर्ड ह्यूमैनिटेरियन ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए चुना गया है।

जीवन स्तर को बेहतर बनाने और प्रेरित करने वाला काम करने वाले व्यक्ति को हर साल प्रतिष्ठित हार्वर्ड विश्वविद्यालय की तरफ से यह पुरस्कार दिया जाता है।

एक प्रेस विग्यप्ति में कहा गया है कि हार्वर्ड विश्वविद्यालय में 16 अक्तूबर को पुरस्कार समारोह आयोजित किया जाएगा।

इससे पहले यह पुरस्कार संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिवों कोफी अन्नान, बुतरस बुतरस घाली और जेवियर पेरेस डे सियूलेर समेत कई नोबेल पुरस्कार विजेताओं को दिया जा चुका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत