हरदा: मंगलवार देर रात मध्य प्रदेश के हरदा के पास भारी बारिश के कारण कामायनी एक्सप्रेस और जनता एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। इस भीषण ट्रेन हादसे में 27 लोगों की मौत हो गई है जबकि 50 लोग घायल होने की ख़बर है। 150 से ज्यादा लोगों को बचा लिया गया है जबकि कई अन्य लोगों के नदी में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर NDRF और सेना की तरफ से राहत बचाव कार्य जारी है। वहीं रेलवे ने हादसे में हताहत हुए लोगों के लिए मुआवजे का ऐलान भी कर दिया है, साथ ही रेल मंत्रालय ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। अपनी इस खबर में हम आपको एनिमेशन के माध्यम से यह दिखाएंगे कि कैसे यह रेल हादसा घटा।
रेलवे प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर:
भोपाल 09752460088
भोपाल- 07755-4061609
हरदा 0780-2222052
इटारसी- 0757-22411920
वाराणसी- 0542-2504221
मुंबई 022-5280005
अगली स्लाइड में देखिए ऐनिमेशन कैसे घटा हरदा रेल हादसा...